Hindi News / General News / जिला कलक्टर ने किया रैगर का सम्मान

जिला कलक्टर ने किया रैगर का सम्मान

प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर

जिला कलक्टर रवि जैन ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक बाबूलाल रैगर को सांख्यिकी दिवस समारोह पर ‘प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष्य में, सोमवार को कलक्टर कक्ष में उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। जैन ने कहा कि रैगर को यह सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में रैगर को यह अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक विप्लव न्यौला, एएसओ सुभाष कुमार व सुरेश शर्मा, निरीक्षक अरूण कुमार सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur