Hindi News / General News / जिला कारागृह का किया निरीक्षण

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं ने

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार मधु हिसारिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। हिसारिया ने जिला कारागृह में स्थित महिला सेल का निरीक्षण कर वहां पर महिला बंदियों से वर्तालाप कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। महिला बंदियों के लिए स्वीकृत क्षमता तथा निरूद्ध महिला बंदियों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर, महिला बंदीयों के लिए बनाई हुई जेल की साईज, महिला बंदियों को लॉकअप में रखने तथा लॉकअप के बाहर रखने के समय की, महिला बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला चिकित्सक की उपलब्धता तथा महिला बंदियों को न्यायालय में लाने व ले जाने के लिए महिला पुलिस सिपाही की व्यवस्था, जिला कारागृह में निरूद्ध महिला बंदियों के उनके बच्चों से संवाद के लिए क्या व्यवस्था है इस बाबत जानकारी महिला बंदीयों एवं उपाधीक्षक, जिला कारागृह झुंझुनूं से प्राप्त की गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur