Hindi News / General News / जिला प्रशासन सेना भर्ती रैली के आयोजन में हर संभव सहयोग करेगा – चूरू जिला कलेक्टर

जिला प्रशासन सेना भर्ती रैली के आयोजन में हर संभव सहयोग करेगा – चूरू जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि सरदारशहर में 14 जनवरी से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रेैली के सफलतम आयोजन के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। शुक्रवार को नायक ने भर्ती स्थल का जायजा लेकर आयोजन से संबंधित प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करके सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती स्थल का निरीक्षण करके प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती आयोजकों से मिली सूचना अनुसार इस भर्ती रैली में करीब 45 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे जिनके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये जा चुके है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur