Hindi News / General News / जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

सुजानगढ़ द्वारा आयोजित

चूरू , स्वतंत्रता सैनानी बनवारी लाल बेदी बैडमिंटन संघ सुजानगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार रात्रि को हुआ। तीन दिन चली इस प्रतियोगिता के संयोजक विवेक बेदी ने बताया कि पुरूष एकल वर्ग में नगेन्द्र दाधीच विजेता व हर्षवर्धन उपविजेता रहे। पुरूष युगल वर्ग में नगेन्द्र व वरूण की जोड़ी विजेता व हर्षवर्धन व मनीष की जोड़ी उप विजेता रही। महिला वर्ग में किरण विजेता व प्रियंका उप विजेता रही। प्रतियोगिता में चूरू जिले के 98 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर जोधपुर में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. घनश्याम नाथ कच्छावा, पूर्व लेखाधिकारी पीथाराम गुलेरिया, दंत चिकित्सक डाॅ. विजय चैधरी, नगर परिषद् के पार्षद श्रीराम भामा, रालोद के प्रदेश सचिव इलियास खाँ, सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज कच्छावा, आजाद खान, भंवरलाल गुलेरिया, राजकुमार गोदारा, विकास गुलेरिया, किशोर सैन आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहयोगी एल्डो साबू, खुश वंत मोदी, आर्यन, मनमोहन, तरूण शर्मा, विमल जांगीड़ आदि को भी सम्मानित किया गया। आयोजकीय संस्था के संरक्षक लालचंद बेदी ने आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur