Hindi News / General News / जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक कल

जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक कल

सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अध्यक्षता में

सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक कल 8 जुलाई(बुधवार) को प्रातः11 बजे जिला परिषद सभागार में वीसी तथा गूगल मीट ऎप के माध्यम से आयोजित की जायेगी। जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण,शहरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिड डे मील स्कीम, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्री खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया- पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं समीक्षा की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur