Hindi News / General News / जिले की सभी वक्फ जायदादों पर लगेंगे बोर्ड

जिले की सभी वक्फ जायदादों पर लगेंगे बोर्ड

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली ने दिए कलक्टर एसपी को आदेश

झुंझुनूं, राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली ने झुंझुनूं कलक्टर एवं एसपी को एक आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थित सभी वक्फ जायदादों पर वक्फ बोर्ड की संपति के बोर्ड लगाएं जाएं। बुधवाली ने जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों को भी वक्फ जायदादों को खुर्दबुर्द होने से बचाने के लिए बोर्ड लगाने के लिए हिदायत दी है। जिला वक्फ कमेटी के सचिव अख्तर अली चौबदार ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से जल्द ही जिले की सभी वक्फ संपतियों को चिन्ह्ति कर वहां वक्फ संपति की भूमि संबंधित बोर्ड लगाने का कार्य किया जाएगा, इन बोर्ड के माध्यम से जिले की सभी वक्फ संपतियां सुरक्षित रहेगी, साथ ही डॉ. बुधवाली ने आदेश के माध्यम से जिला प्रशासन को भी निर्देशित कि हैं कि वे इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द करवाएं। चोपदार ने बताया कि जिले कि वक्फ संपतियों पर कब्जे करने वालों पर बोर्ड द्वारा कार्यवाही कि जा रही हैं, साथ ही जिले की हर वक्फ जायदार को आने वाले समय में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बुधवाली के नेतृत्व में खुर्द-बुर्द करने का कार्य अमल में लाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur