भाजपा के नेता जो पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे है उनके सवाल पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र ओला ने कहा कि जिस पार्टी की स्थिति खराब होती है लोग उसको छोड़कर आते है और लोग भी कांग्रेस में आयेंगे। आज झुंझुनू जिला मुख्यालय के मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रथम प्रधानमंत्री पडित जवाहर लाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। समारोह में जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित होकर प्रथम प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बता कर उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र ओला ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। विदेश निति पर सारा विश्व उनका लोहा मानता था। साथ ही उन्होंने पंडित नेहरू द्वारा करवाएं कार्यो को भी याद किया। कांग्रेस के उमीदवारो की सूची आने में हो रही देरी पर ओला ने कहा कि यह हाईकमान की रणनीति है उनके अनुसार ही फैसला होगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुमन रायला, प्रधान सुशीला सीगड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला बेनीवाल, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह सोलाना, पूर्व चेयरमैन तय्यब अली, जुल्फिकार खोकर प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद झुंझुनूं एवं राम नारायण कुमावत सहित अनेक कांग्रेसी नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Hindi News / General News / जिस पार्टी की स्थिति खराब होती है लोग उसको छोड़कर आते है, और लोग भी आएंगे – ओला
जिस पार्टी की स्थिति खराब होती है लोग उसको छोड़कर आते है, और लोग भी आएंगे – ओला



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।