Hindi News / General News / जोडों के दर्द का जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

जोडों के दर्द का जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी सामुदायिक भवन में

श्रीमाधोपुर, [अमरचंद शर्मा ] रोटरी क्लब, अलायंस क्लब श्रीमाधोपुर व राजस्थान पेंशनर शिक्षक समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज रोटरी सामुदायिक भवन में जोडों के दर्द के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब डा माधव सिंह की अध्यक्षता व मल्टीपल सैक्ट्री बिनोद बिहारी तिवाड़ी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण सैन ने बताया कि शिविर में 108 लोगो ने मुख्य वक्ता डॉ. विवेक शर्मा से जोडों के दर्द का उपचार व परामर्श लिया। आभार रोटरी क्लब के पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रकट किया। शिविर में रोटरी क्लब के संतोष सोनी, अलायंस क्लब के सचिव एडवोकेट रामकिशन सैनी, बी एल सैनी आदि ने सेवाऐ दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur