Hindi News / General News / पत्रकार गिरधारी सोनी बने एन एच आर ओ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

,

पत्रकार गिरधारी सोनी बने एन एच आर ओ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल छीपा ने शॉल ओढ़ाकर एवं नियुक्ति देकर किया सम्मान

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दांता कस्बे के पत्रकार गिरधारी सोनी को राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। शुक्रवार को नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल छीपा द्वारा पत्रकार गिरधारी सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल छीपा ने बताया कि नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जोकि मानव के अधिकारों को लेकर आवाज उठाता है एवं मानव के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। इसके साथ ही संगठन देश में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार भी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि दांता निवासी पत्रकार गिरधारी सोनी के पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संगठन ने उनको राजस्थान प्रदेश में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पर नियुक्त किया है जोकि पत्रकारिता के माध्यम से संगठन के कार्यों एवं मानव हित अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur