Hindi News / General News / जर्नलिस्ट एन आर मनोहर‌ बने ऑल इंडिया पत्रकार सुरक्षा समिति

जर्नलिस्ट एन आर मनोहर‌ बने ऑल इंडिया पत्रकार सुरक्षा समिति

जयपुर संभाग के लिए प्रभारी पद पर

रेनवाल (नीतीश सांवरिया) आल इंडिया पत्रकार सुरक्षा समिति ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयपुर संभाग के लिए प्रभारी पद पर जर्नलिस्ट एन आर मनोहर को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आल इंडिया पत्रकार सुरक्षा संघ के राजस्थान अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी की सहमति पर की गई । राजस्थान अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचार व शोषण के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संगठन बनाने हेतु आज संगठनात्मक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आम सहमति से जर्नलिस्ट एनआर मनोहर को उनके अनुभव, योग्यता व पत्रकारिता के दायित्व को देखते आम सहमति से जयपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया ।साथ ही अब हर जिले से जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। वही जर्नलिस्ट एनआर मनोहर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार प्रकट करते हुए अपने दायित्व का निर्वाह इमानदारी व निष्ठा पूर्ण करने का भरोसा दिलाते हुए पत्रकारों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही, वह जल्द ही संभागीय स्तर पर सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही संभागीय प्रभारी मनोहर ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का भरोसा दिलाया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur