Hindi News / General News / जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाई खुशियाँ

,

जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाई खुशियाँ

एक जमीनी कार्यकर्ता को बनाया अध्यक्ष- नरेन्द्र खीचङ

झुंझुनूं, स्थानीय तीन नंबर रोङ स्थित भाजपा राष्ट्रीय परिषद कार्यालय में सांसद नरेंद्र खिचड़ व राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनिया के नेतृत्व में जे पी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन के उपलक्ष्य में मिठाइयां बांटकर व पटाखे छोड़कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशिया मनाई गई। सांसद नरेंद्र खिचड़ व विश्वंभर पूनिया ने इस मौक़े पर बोलते हुए कहा कि जेपी नड्डा एक ज़मीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं । वे छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं । वे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी रहे हैं । एक ज़मीनी कार्यकर्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता में ख़ुशी की लहर दौड़ी हुई है । इस मौक़े पर जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा , संजय मोरवाल , उमाशंकर महमिया , अरूणा सिहाग,नगर मंडल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, वरिष्ठ पार्षद कुलदीप पुनिया, पार्षद विजय सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर महामंत्री पंकज ट्रेलर, पूर्व पार्षद राकेश सहल, प्रमोद खंडेलिया, अजय तिवाड़ी, रामनिवास सैनी, विश्वेन्द्र नालपुरिया, हरपाल अलीपुर, सत्यवीर गडवाल, संजय ढेवा, नवल स्वामी, राजकुमार खदेड़, सुभाष, अश्विनी फोगाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur