Hindi News / General News / कबड्डी प्रतियोगिता का माधोगढ़ ने जीता ख़िताब

कबड्डी प्रतियोगिता का माधोगढ़ ने जीता ख़िताब

वीरू क्लब की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता

सूरजगढ़,[के के गांधी] रिटायर्ड फौजी व प्रशिक्षक विरेंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर वीरू क्लब की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता विकास पब्लिक स्कूल के सामने खेल मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खांदवा आश्रम के महंत ब्रह्मचारी महाराज व डॉ संदीप यादव ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कूल 14 टीमों ने भाग लिया। जिसमे फ़ाइनल मुकाबला शीतल ऐकडमी माधोगढ़ व हनुमान एकेडमी सतनाली के बिच खेला गया। जिसमे शीतल एकेडमी माधोगढ़ ने हनुमान एकेडमी सतनाली को 45-42 के अंतर् से हरा कर ख़िताब जीता। समापन समारोह के अतिथि विकास पब्लिक स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश सैनी और रोहिताश महला ने विजेता टीम को 71 सौ रूपये नगदी व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 51 सौ रूपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक यादव ,चिंटू (रविन ) काजला ,कृष्ण,मुकेश,मनीष ,रविंद्र सहित अन्य क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur