Hindi News / General News / कबड्डी विजेता टीम का किया सम्मान

कबड्डी विजेता टीम का किया सम्मान

खानपुर मेहराना स्कूल में

सिंघाना, जिला स्तरीय 19 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर मेहराना की टीम का आज सोमवार को विद्यालय परिसर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह यादव के मुख्य अतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या अनुकम्पा अरड़ावतियां ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीम को माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। समारोह में राज्य स्तर पर जाने वाले विद्यालय के छात्रों के लिए सुरेश झाझडिय़ा, मदन, अनुकम्पा अरड़ावतिया, सुशीला कुल्हारी, धुकल सिंह, मीनू, राजेन्द्र प्रसाद ने आर्थिक सहयोग दिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासन व लगन के साथ प्रतिभा को आगे बढाना चाहिए। मंच का संचालन राजेन्द्र प्रसाद जांगीड़ ने किया। इस मौके पर जगदीश, इन्द्र सिंह, औमप्रकाश डैला, हनुमान प्रसाद, दलीप, रामेश्वरी समेत स्टॉफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur