Hindi News / General News / कई वर्षो तक कांग्रेस ने किया अन्याय, अब करते है न्याय की बात

कई वर्षो तक कांग्रेस ने किया अन्याय, अब करते है न्याय की बात

झुंझुनूं में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा

आज पूरे देश में मोदी का जादू चल रहा है जिससे कांग्रेस व उनका गठबंधन घबराया हुआ है। उक्त बात गुरूवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रत्यासी की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कही। सैनी ने कहा कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का गला घोंटने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर देशवासियों पर कई प्रकार के अत्याचार किए। कांग्रेस का घोषणा पत्र किसान विरोधी व जन विरोधी के साथ- साथ अपराधियों को सह देना वाला भी है। साथ ही कहा की शेखावाटी वीरों की भूमि है तथा पांच सालों में विकास के अनेक कार्य मोदी सरकार ने करवाएं है। घोटालों की सरकार रहते हुए कांग्रेस अब गरीबी हटाने का नारा देकर न्याय की बात करती है। चूरू विधायक व विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा की देश का मान सम्मान, सेना का गौरव बढ़ाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए केवल घोटालें करने का कार्य किया है। यह चुनाव सेना के सम्मान एवं देश की सुरक्षा का चुनाव है। उन्होंने कहा की कांग्रेस अब कह रही है की न्याय होगा पहले कई वर्षो तक कांग्रेस ने जनता के साथ इतने सालों फिर क्या किया था। आप सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। राठौंड़ ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार ने वायदा किया था कि किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे लेकिन आज तक किसी के खाते में कुछ नही आया। जनता किसी के बहकावें में नही आए तथा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार खीचड़ के पक्ष में छह मई को मतदान करें क्योंकी आप का एक- एक वोट मोदी को मजबूती प्रदान करेगा। लोकसभा प्रत्याशी व मंडावा विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा की मेरे कार्यकाल में मंडावा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासकि विकास कार्य करवाऐं है। जो कांग्रेस के एमएलए भी अपने कार्यकाल में नही करवा पाए। ये ऐसा चुनाव है जिससे हमें तय करना है की भारत देश की शक्ति को मजबूत करना है, भारत के सैनिकों का सम्मान उन्हें वापस लौटाना है, अगर किसी ने भ्रष्टाचार हटाने का काम किया है तो वो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी पसंद है उन्हें जनता के बीच में जाना पंसद नही है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच, सतीश पूनियां, पिलानी पूर्व विधायक सुंदरलाल, उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश धाभाई, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने भी संबोधित किया। सभा में कांग्रेस नेत्री रही सुमन [कुल्हरी ] गढ़वाल को प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा में शामिल होने पर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। नामांकन सभा के बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार जैन को अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur