Hindi News / General News / काजड़ा पंचायत में जश्न का माहौल

काजड़ा पंचायत में जश्न का माहौल

पंचायत वासियों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई

सूरजगढ़,[के के गाँधी ] काजड़ा ग्राम पंचायत परिसीमन पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायत काजड़ा यथावत रहने पर युवा नेता मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में पंचायत वासियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। शनिवार को पंचायत के निवासियों ने ग्राम काजड़ा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई पूरी पंचायत में जश्न का माहौल है। पंचायत के लोगों ने कहा कि अबकी बार पंचायती राज चुनावों में क्षेत्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को मौका दिया जाएगा। इस मौके पर धर्मपाल गांधी, राय सिंह शेखावत, सरजीत कुमावत, अनिल जांगिड़, अशोक कुमार, कपिल गुर्जर, मनजीत सिंह तंवर, सुनील राजोरिया, राजवीर धींवा, वैध जय प्रकाश स्वामी, नंदलाल, पूजा स्वामी, सुमन मेघवाल, सरोज, प्रिया सैनी, हेमलता शर्मा, विनोद शर्मा, रामनिवास कुमावत, राजकुमार सेन, अशोक स्वामी, रोहतास गुर्जर, रामनिवास, पूजा शर्मा, विकास मारवाल, धर्मेंद्र आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur