Hindi News / General News / कमल कांत शर्मा मुख्य जिला प्रवक्ता बने

कमल कांत शर्मा मुख्य जिला प्रवक्ता बने

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की स्वीकृति अनुसार

झुन्झुनू, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की स्वीकृति अनुसार झुंझुनूं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामनिरंजन पुरोहित को जिला उपाध्यक्ष व कमल कांत शर्मा को मुख्य जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। इसी क्रम में रामस्वरूप सैनी उदयपुरवाटी को जिला मंत्री तथा राकेश पाटन चिड़ावा, सुरेंद्र सोनी पिलानी, पवन शर्मा गुढा व रोहिताश गुर्जर खेतड़ी को प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।