Hindi News / General News / कंबल वितरण कार्यक्रम 16 दिसंबर को

कंबल वितरण कार्यक्रम 16 दिसंबर को

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वावधान में

झुंझुनू, बनारसी लाल लोहिया एवं उनकी धर्मपत्नी शांति देवी लोहिया उनके पुत्र संजय एवं अजय तथा पुत्रिया रेखा, सरोज एवं सोनू लोहिया परिवार दरभंगा प्रवासी के सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जावेगा यह जानकारी देते हुए सेवा संस्था के डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम 16 दिसंबर सोमवार अपराहन 3:00 बजे मोदी रोड शांता प्रेस के पास स्थित पाटोदिया ट्रांसपोर्ट परिसर से किया जावेगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पाटोदिया ने बताया कि कार्यक्रम कंबल वितरण अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नवनिर्वाचित नगर परिषद पार्षद सविता खंडेलिया एवं अनीता अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur