Hindi News / General News / कर्मचारियों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय समिति का गठन

कर्मचारियों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय समिति का गठन


पंचायतीराज संस्थाओं के

झुंझुनूं ,पंचायतीराज संस्थाओं के कर्मचारियों के विरुद्ध जिले में घटने वाली आपराधिक घटनाओं की विभागीय जांच, अन्वेषण के दौरान घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने तथा न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिये जिला परिषद के सीईओ रामनिवास जाट द्वारा जिला स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह समिति कर्मचारियों के काम मे बाधा पैदा करने, धमकी या जूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित करने जैसी शिकायतों की विभागीय जांच करेगी तथा न्यायिक कार्यवाही में कर्मचारियों की प्रभावी पैरवी करेगी। जगमालसिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी, करणी राम सहायक विकास अधिकारी, सुरेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार जिला उपाध्यक्ष तथा अंजेश कुमार सचिव, ग्राम विकास अधिकारी संघ आदि को समिति में शामिल किया गया है। यह समिति घटना स्थलों का शासकीय दौरा कर जांच रिपोर्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur