Hindi News / General News / कर्मवीर योद्धा का किया सम्मान

कर्मवीर योद्धा का किया सम्मान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] श्रीमाधोपुर निकटवर्ती ग्राम भोजपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिला महासचिव राजाराम मीणा, युवा कांग्रेस विनोद कुमार, बिरजू कुमावत, शिंबू दयाल मीणा,,प्रकाश चंद शर्मा आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता दीपक कुमार चोटिया द्वारा राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कृष्ण वंदावन गौशाला में गायों को गुड एवं केले गायों को खिलाया गया साथ ही राजकीय पशु चिकित्सालय के सहायक पशु अधिकारी डॉक्टर विनोद सैनी को कांग्रेस नेता दीपक कुमार चोटिया के द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में माला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनको सैनिटाइजर एवं मास्क भेंट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur