Hindi News / General News / क्रांतिवीर कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती समारोहपूर्वक मनाई

क्रांतिवीर कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती समारोहपूर्वक मनाई

शेखावाटी चारण महासभा सीकर की ओर से

शेखावाटी चारण महासभा सीकर की ओर से क्रांतिवीर कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती समारोहपूर्वक श्री करणी चारण छात्रावास में मनाया गया। समाज के आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता माधोसिंह खिडिया (अध्यक्ष), शैतान सिंह कविया विशिष्ठ अतिथि बलवीर सिंह पालावत, जयसिंह कविया ने शिरकत की। सर्वप्रथम कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके पुष्पाजंली अर्पित की गई। शैतान सिंह कविया ने प्रताप सिंह बारहट के जीवनी पर प्रकाश डाला।