शहीद स्मारक पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते नवयुवक सूरजगढ़ [ के के गाँधी ] कासनी गांव के युवाओं ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांवरमल प्रजापत ने बताया कि गांव के नव युवकों ने 14 फरवरी को जम्मु कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शहीद सतीश खांडा स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान युवाओं ने शहीद सतीश खांडा सेवा समिति के बैनर तले गावं में आक्रोश रैली निकालकर शहीद अमर रहे, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं सरकार से जवाबी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर मास्टर विक्रम सिंह, सोमवीर बुमरा, हरिकृष्ण बुमरा, मुकेश कुमावत, सम्पत कुमावत, मनीराम खांडा, विनोद नारनोलिया, दर्शना कुमारी, आशा कुमारी सहित गांव के नवयुवक मौजूद रहे।
Hindi News / General News / कासनी में युवाओं ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कासनी में युवाओं ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


