Hindi News / General News / कटेवा बने जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

कटेवा बने जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

राजस्थान जाट महासभा की ओर से

खिरोड़, [राकेश स्वामी ] खिरोड़ की कैमरी ढाणी के निवासी राजेश कटेवा पुत्र बालमुकुंद कटेवा को राजस्थान जाट महासभा की ओर से झुंझुनू जिले की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। कटेवा का यह मनोनयन झुंझुनू जिला अध्यक्ष रामावतार महला ने प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील की सहमति से किया गया है। साथ ही कटेवा को नवलगढ़ मंडावा व उदयपुरवाटी ब्लॉक का प्रभार भी सौंपा गया है। कटेवा की नियुक्ति राजस्थान जाट महासभा झुंझुनू जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होने पर खिरोड़ ग्राम पंचायत सरपंच महावीर प्रसाद भामू सहित काफी लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur