लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर और प्रत्याशी को मैदान में उतारने के फीडबैक लेने के लिए आज केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिन के दोरे पर झुंझुनू आए।.लक्ष्य 2019 का बैनर लगाकर झुंझुनू में एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री ने फीडबैक लिया केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की पिछली बार की तरह इस बार भी हमारा लक्ष्य 25 है जिसको भाजपा हासिल करके ही रहेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधानसभा चुनाव पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह जनता की भूल है मगर लोकसभा चुनाव में इस भूल को जनता दोबारा नहीं दोहराएंगी। वही केंद्रीय बजट को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार का बजट आमजन को राहत पहुंचाने वाला बजट है मोदी सरकार ने गरीब तबके को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। वही मंत्री मेघवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर झुंझुनू में हम मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और उसी को लेकर आज जिले के सभी भाजपा के पदाधिकारियों से हम फीडबैक ले रहे हैं और जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा भी कर देंगे। झुंझुनू जिले में यमुना के पानी को लेकर मिडिया के सवाल पर जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का यह बहुत बड़ा कदम है की पहली बार छह राज्यों को लखवाड बांध से यमुना नहर का पानी मिलेगा और जल्द ही झुंझुनू जिले में भी यमुना नहर का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
Hindi News / General News / केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज झुंझुनू में की शिरकत
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज झुंझुनू में की शिरकत


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


