Hindi News / General News / केन्द्रीय मंत्री कटारिया का प्रवास कार्यक्रम 15 को आयोजित

केन्द्रीय मंत्री कटारिया का प्रवास कार्यक्रम 15 को आयोजित

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में

झुंझनूं, सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का झुंझनूं प्रवास कार्यक्रम 15 जनवरी बुधवार को आयोजित है। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि कटारिया बुधवार को प्रातः 7:35 पर दिल्ली से रवाना होकर रेल के द्वारा 12 बजे झुंझनूं पहुचेंगे । रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का स्वागत अभिनन्दन किया जावेगा। 12:15 बजे से वार्ड नं 39 के बूथ नंबर 60 पर जनसंपर्क कार्यक्रम रखा गया है , जिसमें बूथ के निवासियों से घर घर जाकर नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा करेंगे । इसके पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय इन्दिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल सभागार में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर प्रबुद्धजन नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे । 3:32 बजे कटारिया रेलके द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur