Hindi News / General News / केंद्रीय मंत्री शेख़ावत का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री शेख़ावत का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

नवलगढ सीमा पर

झुंझुनूं, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के झुंझुनूं आगमन पर जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवलगढ सीमा पर मुलाक़ात की । जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि शेखावत जयपुर से कार द्वारा झुंझुनूं सीमा पर नवलगढ पहुँचे। उनके साथ पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, सीकर ज़िलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी, सीकर ज़िला महामंत्री जितेंद्र सिंह कारंगा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सीकर हरिराम रणवा, परमेश्वर शर्मा सालासर थे। इस मौक़े पर महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया, झुंझुनूं शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, झुंझुनूं ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीशराम राजौरिया, पूर्व ज़िलाध्यक्ष किसान मोर्चा मोहन चूड़ीवाल, सुभाष मावंडिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे । उसके बाद शेखावत तिहावली शहीद रतनलाल के घर के लिए रवाना हो गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur