Hindi News / General News / केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई प्लांगिग रन

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई प्लांगिग रन

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर

झुंझुनू , केंद्रीय विद्यालय झुंझुनू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के द्वारा आयोजित फिट इंडिया और प्लास्टिक मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत प्लांगिग रन आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों अभिभावकों और अध्यापकों ने विद्यालय से दीनदयाल नगर झुंझुनू तक प्लांगिग रन में शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने अपने आप को स्वच्छ रखने और भारत को कचरा मुक्त बनाने हेतु दौड़ते हुए। कचरा उठाकर एकत्र किया और उसकी सही रूप से निस्तारण कर एक मिसाल पेश की कार्यक्रम का संचालन आमजन में एक संदेश देने हेतु किया गया। जिसमें 800 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। प्रतिभागियों को विद्यालय प्राचार्य सुमेर सिंह ने संबोधित कर विदा किया। जिसमें सभी विद्यार्थियों के साथ साथ सभी अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur