खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान में आप भी अपने भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिये चिकित्सा विभाग ने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के कानून में आमजन से आवश्यक सुझाव मांगे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं.मनोज शर्मा ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई व सख्त कानून बनाने के लिये विभाग ने आमजन से सुझाव मांगे है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागरमल व मदनलाल बाजिया ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून के निर्माण में आमजन के सुझावों को शामिल करने के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हैल्पलाइन ईमेल आईडी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि आमजन के क्रियान्वयन योग्य सुझावों के अनुरूप मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। आमजन अपने सुझाव 31 मार्च तक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं उन्होंने बताया कि लोगों के सबका कुशल स्वास्थ्य अभियान का मुख्य उद्वेश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का है। त्योहारी सीजन पर मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढऩे के साथ ही मिलावटखोरी की भी संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इसे रोकने के लिये अब आमजन से सीधे सुझाव मांगे जा रहे है।
Hindi News / General News / खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के कानून में आमजन से मांगे आवश्यक सुझाव
खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के कानून में आमजन से मांगे आवश्यक सुझाव


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


