Hindi News / General News / खाद्यान्न परिवहन वाहनों को न रोके- जिला कलक्टर

खाद्यान्न परिवहन वाहनों को न रोके- जिला कलक्टर

जिले में लॉकडाउन में

चूरू, जिले में लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के तहत खाद्यान्न आपूर्ति किये जाने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा जिले में प्रवेश करने से नहीं रोका जावे तथा खाद्यान्न आपूर्ति हेतु वाहनों को प्राथमिकता से आवागमन बनाया जाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा है कि चूरू जिले में अधिकांश व्यापारियों द्वारा खाद्यान्न – गेहूं, चीनी, आटा, खाण्डश्री कोटा/ बूंदी/ टोंक/ हनुमानगढ जिलों से क्रय की जाकर आपूर्ति की जाती है। अतः लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा खाद्यान्न परिवहन वाहनों को जिले में प्रवेश करने से नहीं रोका जायेगा। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित उपखण्ड क्षेत्रों में खाद्यान्न लेकर प्रवेश करने वाले वाहनों को प्राथमिकता से क्षेत्र में प्रवेश देना सुनिश्चित करें तथा क्षेत्रीय व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर खाद्यान्न की आपूर्ति व्यवस्था को सूचारू बनाये रखें।