Hindi News / General News / खटीक समाज प्रतिभा समान समारोह का आयोजन

खटीक समाज प्रतिभा समान समारोह का आयोजन

सामुदायक विकास भवन में

झुंझुनू , जिला मुख्यालय स्थित सामुदायक विकास भवन में रविवार को खटीक समाज प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दूदू विधायक बाबूलाल नागर मौजुद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शीशराम चावला महाप्रबंधक राज. अनु. जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. जयपुर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरजेश नरायणियां प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विजय सांखला, ओमप्रकाश बसवाला पूर्व चेयरमैन नपा चिड़ावा मौजुद रहे। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत से अधिक तथा सरकारी सेवाओं में चयनित अभियार्थियों का समान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने संबोधित भी किया तथा समाज के विकास पर जोर दिया। मंच का संचालन राजेश खन्ना, नरेन्द्र व प्रदीप चंदेल ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur