Hindi News / General News / खाटूश्यामजी मे पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को

खाटूश्यामजी मे पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को

विभिन्न क्षेत्रों के 57 व्यक्तियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए किया जायेगा सम्मानित

दांतारामगढ़ पत्रकार समिति(रजि.) द्वारा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून सोमवार को 10.25 बजे खाटूश्यामजी की कानपुर धर्मशाला में से आयोजित किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष सीताराम मर्मी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह करेंगे तथा जिला कलेक्टर सी.आर मीना मुख्य अतिथि होंगे जबकि उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रणवां, खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष ऋतु पुजारी, श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शम्भूसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान एवं समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 57 व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह मे वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ प्रसाद मर्मी द्वारा रचित प्रेरणा (मुक्तक) पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur