Hindi News / General News / खाटूश्याम जी कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र से लिए 14 सैम्पल

खाटूश्याम जी कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र से लिए 14 सैम्पल

अब तक 1816 सैम्पल लिए,1736 नगेटिव, 71 हैं प्रक्रियाधीन

सीकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरे राज्यों व जिलों से आए लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थकर्मी घर घर जाकर लोगों से जुकाम बुखार, सुखी खांसी जैसे आईएलआई लक्षणों की जानकारी ली जा रही हैं। जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लॉक व गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। अन्य राज्यों से आए नागरिकों को होम और संस्थागत क्वारेनटाइन किया जा रहा है। वहीं निर्धारित अवधिपूर्ण करने तथा सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आने पर डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग क्वारेनटाइन में है उनकी सेहत पर नजर भी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से जिले में आए लोगों को सरकारी स्कूल, धर्मशाला में बनाए गए ट्रांजिट कैम्पों में भी रखा जा रहा है।
1816 सैम्पल लिए गए – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया किसी कर जिले के अब तक 1816 सैम्पल लिए जा चुक हैं। इनमें से 1736 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। अब तक नौ व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन स्वस्थ हो चुके है। दो की मृत्यु हो चुकी है और चार उपचाराधीन है। अभी 71 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। आज शनिवारको 62 सैम्पल लिए गए है। आइसोलेशन में 13 रोगी भर्ती हैं।
खाटूश्याम जी कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र से 14 सैम्पल लिए – सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि खाटूश्याम जी में कोरोना पॉजीटिव महिला के पाए जाने के बाद आज शनिवार को भी विभाग की ओर से सर्वे, स्क्रीनिंग व सैम्पल लेने की कार्रवाई की गई। दांता बीसीएमओ डॉ सुनील धायल ने बताया कि आज शनिवार को कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र से 14 सैम्पल लिए गए। विभाग की ओर से 348 घरों का सर्वे कर 2 हजार 911 लोगों से आईएलआई के बारे में जानकारी ली गई। इनमें से 23 लोग हाई रिस्क श्रेणी पाए गए हैं। इनमें से 14 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। शुक्रवार को विभाग ने इस क्षेत्र से सात सैम्पल लिए गए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आज शनिवार को भी घर-घर जाकर लोगों से सेहत संबंधी जानकारी ली। वहीं विभाग की टीमों द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए फॉरमेट उक्त जानकारियों को संकलित भी किया जा रहा हैं। विभाग की ओर से अब बुजुर्ग व बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के सर्वे पर जोर दिया जा रहा है। वहीं खाटूश्याम जी के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में आज शनिवार को विभाग की टीमों ने घर घर जाकर सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur