Hindi News / General News / खाटूश्यामजी के लिये 21वी विशाल पदयात्रा हुई रवाना

खाटूश्यामजी के लिये 21वी विशाल पदयात्रा हुई रवाना

बेनिया का बास से

सीकर(नरेश कुमावत) जिले से बेनिया का बास से खाटूश्यामजी के लिये विशाल 21वी पदयात्रा आज गुरुवार को रवाना हुई। श्री श्याम मित्र मंडल बेनिया का बास सदस्य ताराचंद बगड़ी व प्रहलाद सिहोटा ने बताया कि श्री श्याम बाबा की एक सुंदर सी झाँकी सजाकर आरती करके ओर गाजे बाजे साथ ही नाचते गाते हुए श्याम भक्त बाबा जयकारे लगाते हुए पदयात्रा के लिए रवाना हुये । इस पदयात्रा में सैकड़ों संख्या में श्रद्धालुओं हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं रवाने हुये। यहाँ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं व पुरष छोटे बच्चे सहित पदयात्रा के लिए रवाने हुये। इस दौरान अजय कुमार शर्मा दिल्ली वाले, राजकुमार बगड़ी, प्रह्लाद सिहोटा, अशोक कुमार जांगिड़, महेश कुमावत, सुमेर सिंह शेखावत, छीतर मल देवंदा, प्रतिम देवंदा, सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur