Hindi News / General News / खाटूश्यामजी मेला: खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

खाटूश्यामजी मेला: खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

जांच के लिए पांच सैम्पल लिए

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर खाटूश्यामजी मेले में लगातार खाद्य वस्तुओं की जांच का कार्य किया जा रहा है। गुरूवार को विभाग की टीम द्वारा मेला क्षेत्र में कार्रवाई कर जांच के लिए खाद्य वस्तुओं के पांच सैम्पल लिए। उनको जयपुर खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है।

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेला क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि गुरूवार को एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने मावा, मावा पेड़ा, आचार, सूजी के सैम्पल लिए।
एफएसओ रतन गोदारा ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्वालुओं को शुद्व खाद्य वस्तुए उपलब्ध हो, इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को साफ सफाई रखने की हिदायत भी दी जा रही है। गुरूवार को मेला क्षेत्र में लगी प्रसाद की दुकानें, भोजनालय, रेस्टोरेंट आदि पर कार्रवाई कर सैम्पल लिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur