Hindi News / General News / जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक आज लगाए जा रहे है खेजड़ी के पौधे

जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक आज लगाए जा रहे है खेजड़ी के पौधे

राज्य वृक्ष संरक्षण के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की अनूठी पहल

चूरू, राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की पहल पर बुधवार 5 अक्टूबर को पूरे जिले में खेजड़ी वृक्षारोपण किया जाएगा।जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि बुधवार को जिले के राजकीय कार्यालयों, परिसरों में खेजड़ी पौधरोपण किया जाएगा। उप वन संरक्षक को इसके लिए जिला स्तरीय तथा सभी उपखंड अधिकारियों को उपखंड स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीईओ हरी राम चौहान ने बताया कि जिलेभर में ग्राम पंचायतों को पौधेरोपण के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम नेचर पार्क में आयोजित किया जाएगा। चूरू विकास अधिकारी ने एक आदेश जारी कर सभी ग्राम पंचायतों में 20 अथवा इससे अधिक पौधरोपण के निर्देश दिए हैं तथा पंचायत समिति के अधिकारियों को इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur