Hindi News / General News / झुंझुनूं में खेजड़ी कटाई पर सख्ती की मांग, CM के नाम ज्ञापन

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

झुंझुनूं में खेजड़ी कटाई पर सख्ती की मांग, CM के नाम ज्ञापन

General News : झुंझुनूं में खेजड़ी कटाई पर सख्ती की मांग, CM के नाम ज्ञापन

झुंझुनूं जिले में खेजड़ी के पेड़ों की लगातार हो रही अवैध कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। इसी क्रम में ट्री हंगर विकास राजस्थान की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा गया।

गंगाराम विश्नोई की अगुवाई में सौंपा गया ज्ञापन

यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष गंगाराम विश्नोई के नेतृत्व में सौंपा गया। संगठन ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ सौर ऊर्जा कंपनियां और असामाजिक तत्व बिना प्रशासनिक अनुमति और नियमों की अवहेलना कर हरे-भरे खेजड़ी के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई कर रहे हैं।

राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है खेजड़ी

ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आजीविका का मजबूत आधार है।
यह पेड़ रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

अमृता देवी विश्नोई और 363 शहीदों के बलिदान की स्मृति में खेजड़ी का संरक्षण हमारा नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

संगठन द्वारा प्रशासन से निम्न मांगें की गईं

  • जिले के गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों में खेजड़ी की अवैध कटाई तुरंत रोकी जाए

  • बिना अनुमति पेड़ काटने वालों व संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

  • वृक्ष संरक्षण अधिनियम (Tree Protection Act) को कठोरता से लागू किया जाए

  • ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए

शीघ्र कार्रवाई की अपील

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अपील की गई कि विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पारंपरिक विरासत और खेजड़ी वृक्षों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur