Hindi News / General News / खेलकूद सप्ताह एस.पी.एल. 2018 में विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर

खेलकूद सप्ताह एस.पी.एल. 2018 में विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर

शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स में चल रहे खेलकूद सप्ताह एस.पी.एल. 2018 में विद्यार्थियों का उत्साह चरम सीमा पर है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरजीत कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम आना शुरू हो गये है। क्रिकेट, वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिताए अपने सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। संस्थान के रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल शुक्रवार को खेले जायेंगें तथा उसी दिन स्टॉफ के लिए भी विभिन्न प्रकार के मैच रखे गये है।इसी प्रकार प्रात: राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इ इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. कमल के. व्यास ने विद्यार्थियों एंव सहकर्मियों को सरदार पटेल के जीवन पर पीपीटी दिखाकर इतिहास की प्रमुख घटनाओं की याद दिलायी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur