खेलों को लेकर सरकार केवल घोषणाएं मात्र ही करती आई है। नतीजन राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में राज्य का नाम सबसे नीचे आता है। जमीनी स्तर पर खिलाडिय़ों को तलाशकर तराशने के लिए हर जिला मुख्यालय पर खेल मैदान व हर खेल का प्रशिक्षक का होना जरूरी है। यह बात पदमश्री अर्जुन अवार्डी बजरंग लाल ताखर ने बातचीत के दौरान कहीं। अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में खेलों का वातावरण व सुविधाएं नहीं मिलनेे के कारण खिलाडिय़ों को पलायन करना पड़ता है। ताखर ने 15 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों का खेलों इंडिया से जुडऩे की बात कहीं। -परिश्रम के बिना नहीं मिलती राह – पदमश्री ताखर ने खिलाडिय़ों से कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए राह आसान नहीं होती है। इसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। अभिभावक बच्चों की रूचि पर अपनी अपेक्षाएं नहीं थोपे। उनका दोस्त बनकर उनकी समस्याओं का समाधान निकाले।
Hindi News / General News / खेलों को लेकर सरकार केवल घोषणाएं मात्र ही करती आई है- बजरंग लाल ताखर
खेलों को लेकर सरकार केवल घोषणाएं मात्र ही करती आई है- बजरंग लाल ताखर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।