विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल पहनाते मुख्य अतिथि सूरजगढ़ [के के गाँधी ] पहले कहावत चरितार्थ थी पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कुदोगे होगे खराब लेकिन आज के समय में खेलने कुदने वाले देश का नाम रोशन करके प्रसिद्धी पा रहे है। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना हुनर आजमाना चाहिए यह बात रविवार को पिलोद के सूर्या वर्ल्ड सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण ऑपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज शशि कुमार ने कही। उन्होनेें बच्चों को बताया कि अगर खेलों में मेहनत करके आगे बढ़ोगे तो आपको धन दौलत, शोहरत व प्रसिद्धी सब कुछ मिलेगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार थे, अध्यक्षता स्कूल संस्थापक कर्णसिंह शेखावत ने की। स्कूल निदेशक सुरेन्द्र सिंह ने बताया की तीन दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब पांच सौ बच्चों ने भाग लिया। विजेता व उप विजेता बच्चों को मैडल प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रिंसीपल अनिल कुमार जांगिड़, प्रवेन्द्र सिंह, उम्मेद सिंह, सुमेर सिंह शेखावत, विरेन्द्र सिंह, भीमसिंह, भवानी सिंह सहित बच्चे मौजूद थे।
Hindi News / General News / खेलोगे कुदोगे बनोगे नवाब- बॉक्सर शशि कुमार
खेलोगे कुदोगे बनोगे नवाब- बॉक्सर शशि कुमार


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


