Hindi News / General News / खैरीवालें वाले बालाजी मंदिर में विधायक शुभकरण चौधरी ने लगाई हाजरी

खैरीवालें वाले बालाजी मंदिर में विधायक शुभकरण चौधरी ने लगाई हाजरी

बाघोली, क्षेत्र के पौंख में खैरीवाले बालाजी बाघोली में सालासर बालाजी, मणकसास में टोडीवाले बालाजी मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौंख के खैरीवाले बालाजी मंदिर में विधायक शुभकरण चौधरी ने सांस्कुतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इससे पहले बालाजी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना के बाद मन्नत मांगी। टोडीवाले बालाजी मंदिर में पुजारी सोनू शर्मा , नितिश शर्मा आदि के द्वारा बालाजी की भव्य झांकी सजाकर रात्रि में खीर का भेाग लगाया। सालासर बालाजी मंदिर में पुजारी रोहिताश सैनी ने बालाजी मूर्ति का श्रंगार कर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पौंख में जतन किशोर सैनी,राजेन्द्र प्रसाद तसीड़, मूलचन्द सैनी सहीत कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur