Hindi News / General News / खेतड़ी महाराजा अजीतसिंह की 121वी पुण्यतिथि मनाई

खेतड़ी महाराजा अजीतसिंह की 121वी पुण्यतिथि मनाई


खेतड़ी (विजेन्द्र शर्मा) मंगलवार को राजकीय अजित हॉस्पिटल के पास अजित पार्क मे सर्व समाज के बैनर के नीचे खेतड़ी महाराजा अजित सिंह की 121 वी पुण्यतिथि मनाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व मानव अधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष फतेह सिंह बड़ाऊ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व समाज के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह सेफरागवार ने की। कार्यक्रम मे 121 वीं पुण्यतिथि पर सर्व समाज के बैनर तले की पुष्पांजलि अर्पित की। विश्व मानव अधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष फतेह सिंह ने कहा की खेतड़ी नरेश थे आदर्श नरेश ।सर्व समाज के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा की विवेकानंद अजीत सिंह की जोड़ी ने लहराया था विश्व में सनातन धर्म का परचम।कार्यक्रम के प्रारंभ मे महाराजा अजित सिंह की प्रतिमा पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व दीप प्रज्वलित किया इस दौरान डॉ प्रवीण शर्मा ,विक्रम सिंह, सोनू सिंह, पारस वर्मा,ईस्वर पांडे, सोहन लाल वर्मा,गौतम मेहरा ,मनजीत सिंह, अमित सिंह ,रजत शर्मा ,संजीव कुमार ,अशोक कुमावत, विकास सेन ,देवेंद्र सोनी, सूर्यकांत मोरवाल ,देवेंद्र कुमावत ,विक्की सेन ,नरेंद्र सिंह, निकेश पारीक आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur