Hindi News / General News / खटीक समाज की धर्मशाला विशेष मीटिंग 21 को

खटीक समाज की धर्मशाला विशेष मीटिंग 21 को

लोहार्गल में

अखिल भारतीय खटीक समाज जिला झुंझुनू एवं अखिल भारतीय खटीक समाज लोहार्गल धाम विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 जुलाई रविवार को मीटिंग का आयोजन होगा। अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि खटीक समाज की राष्ट्रीय धरोहर एवं धर्मशाला जीर्णोद्धार एवं अतिक्रमण मुक्त कराने विषयक पर एक विशाल जनसभा का आयोजन लोहार्गल में 21 जुलाई को होगा। लोहार्गल खटीक धर्मशाला जिसमें झुंझुनू, सीकर, चूरू के विभिन्न गणमान्य समिति सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी पुरुष, महिला जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं खटीक समाज के विभिन्न संगठन समितियां भाग लेंगी। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य खटीक समाज धर्मशाला के जीर्णोद्धार व उस पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने को लेकर है। मीटिंग में खटीक समाज के सर्वांगीण विकास एवं बुराइयां कृतियों को मुक्त करा कर समाज को सुदृढ़ व सक्षम बनाने की योजना पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur