Hindi News / General News / रामकुमारपुरा मे किसान सम्मेलन कल

रामकुमारपुरा मे किसान सम्मेलन कल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मुख्य अतिथि होगे

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा) शहीद रामकुमार गुर्जर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को ढाणी चबूतरा वाली ( रामकुमारपुरा ) में किसान सम्मेलन व श्रृद्धांजली सभा प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी । संयोजक इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मुख्य अतिथि होगे ।अध्यक्षता पूर्व विधायक पिलानी सुन्दरलाल करेगे । विशिष्ट अतिथि सांसद नरेन्द्र खीचड़ , सांसद टोंक सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया , चौमू विधायक रामलाल शर्मा ,सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया , भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया , जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी , प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच , विश्वम्भर पूनिया , भूपेन्द्र सैनी , दिनेश धाबाई व उपजिला प्रमुख सत्यवीर गुर्जर होगे । इस अवसर पर जयवीर भाटी नीरज भाटी एण्ड पार्टी के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur