Hindi News / General News / किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अखिल भारतीय किसान सभा ने

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा शनिवार को माकपा नेता कॉमरेड राम प्रसाद के नेतृत्व में किसानों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिसमें कई मांग की गई। जिसमें मुख्य किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर लिया गया लोन माफ हो तथा नया लोन देने की व्यवस्था करना, डीजल पेट्रोल के दाम कम करना, कृषि एवं घर का 6 महीने का बिजली बिल माफ करना, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, किसान एवं मजदूरों के पक्ष में आर्थिक पैकेज जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पत्र लिखा गया। इसके अलावा भी राम प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 में केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी सरकारी मजदूरों के हितों में फैसला लेने में असमर्थ रही है तथा सरकार किसानों को कोरोना योद्धा के रूप में देखने में असफल रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur