Hindi News / General News / कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन

कौशल दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन

शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान मे

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान मे जारी व्यावसायिक कौशल एवम् दक्षता (जागरूकता) प्रदर्शिनी के तीसरे दिन संस्थान में सेठ घनश्यामदास आन्नदीलाल रूंगटा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, आदर्श नगर, बगड़, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, प्रतापपुरा, पीरामल बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बगड एवं राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, जय पहाड़ी, बगड़ के छात्र/ छात्राओं व शिषिक्षकों सहित लगभग 281 आगुन्तको ने संस्थान के माॅडल रूम में संग्रहित माॅडल्स, विभिन्न कार्यशालाओं में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित माॅडल व उपयोग में आने वाले टूल्स व मशीनों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये माॅडलों को रोजाना की दिनचर्या में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है यह विषय विद्यालयों से आये छात्र/छात्राओं के लिए उत्सुकता का केन्द्र रहा। विद्यार्थी व आगुन्तकों ने माॅडलों की प्रशंसा करते हुए संस्थान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार माॅडलों की सराहना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur