Hindi News / General News / कोविड-19 सेवा योद्धाओ का किया सम्मान

कोविड-19 सेवा योद्धाओ का किया सम्मान

निजी शिक्षण संस्थान संघ फतेहपुर शेखावाटी द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] निजी शिक्षण संस्थान संघ फतेहपुर शेखावाटी द्वारा आज शुक्रवार को कस्बे के त्रिवेणी भवन में कोविड-19 योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कोरोना महामारी के चलते जिन लोगों ने या फिर जिन संस्थाओं ने बेहतरीन सेवा दे रहे सभी क्षेत्र के लोगो को जैसे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाकर्मी, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मी, निशुल्क भोजन वितरण करने वालों सहित सभी कोरोना योद्धा को प्रशस्ति पत्र तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक हाकम अली खान व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निजी शिक्षण संस्थान बजरंग लाल रणवा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान पंचायत समिति फतेहपुर सुनीता कड़वासरा, भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, उपखंड अधिकारी शीलावती मीणा, बीसीएमओ दिलीप कुलहरी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग लाल स्वामी, महावीर प्रसाद गिठाला उपस्थित थे। इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों द्वारा कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देकर उनका हौसला अफजाई की गई। इनके अलावा कार्यक्रम में डॉक्टर करण सिंह रेवाड़, डॉक्टर कोमल रेवाड़, भाजपा नेता इस्लाम खान, योगेश पाराशर, ईश्वरलाल नेहरा, विमल भारद्वाज, करण सिंह जाखड़, कमल कुमार सैनी, डॉ रेखा जोशी, शबनम भारतीय, श्रीराम थालोड, जॉनी सैनी, रामस्वरूप गढ़वाल,
महेंद्र रेवाड़, महादेव सिंह, डॉक्टर इमरान, लॉयन अख्तर हुसैन, डॉक्टर शिव शर्मा, डॉ आशुतोष पुरोहित, कैलाश हटवाल, महेश हटवाल, गुलाब नबी ,धनाराम मीणा, मनोज शर्मा, मुजस्सिम गोरी, भंवरलाल शास्त्री, महेंद्र सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur