Hindi News / General News / केटीसी फाउंडेशन का परिन्डा लगाओ अभियान शुरू

केटीसी फाउंडेशन का परिन्डा लगाओ अभियान शुरू

केटीसी कार्यकर्ता श्यामलाल की बच्ची के नाम एक लाख मेच्योरिटी अमाउंट की एफडी की घोषणा

फतेहपुर, केटीसी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज खान के निर्देशानुसार मूक प्राणियों के लिए परिंडा अभियान का आगाज उपखण्ड अधिकारी शीलावती मीणा ने किया। महासचिव मुबारिक अली ने बताया उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी शीलावती मीणा द्वारा अभियान के शुभारंभ के बाद माण्डेला गाँव के मुख्य चौक में ग्रामीणों को परिण्डे वितरित किए गए। उसके बाद रामगढ़ व फतेहपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में एक पिकअप परिण्डे ग्रामीणों ने लगाए। उपखण्ड अधिकारी ने इसे अनुकरणीय कार्य बताया। उसके बाद केटीसी कार्यकर्ता श्यामलाल नायक को श्रद्धांजलि दी गई। उसमें फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पूनियां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज खान के निर्देश पर एक लाख मेच्योरिटी अमाउंट की एफडी श्यामलाल की बच्ची के नाम करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर अशोक पूनिया खोटिया , शाहरुख माण्डेला , अनिल सिल्ला , जितेंद्र सिंह , सरीफ चौहान , आरिफ सोलंकी , मेघराज मारवाड़ी , सुरेश चिरानिया , आबिद खा गारिन्डा , नासिर सैयद , क्यूम अालमास , सुरेंद्र कुमार , विनोद पंवार , चन्दन पंवार , जावेद फतेहपुर, जितेन्द्र मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur