Hindi News / General News / बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

बागोली में

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल] बाघोली गांव के रामभरोसा के पास के राकेश कुमार गुर्जर के घर पर बेटी के जन्म पर गाजे बाजे के साथ कुआं पूजन किया गया व मिठाइयां बांटी गई। राकेश कुमार गुर्जर ने समाज को बेटी बचाओ व बेटा – बेटी मे समानता का संदेश दिया। इस दौरान कालूराम गुर्जर, सतपाल, राकेश, दीपक मीणा, दौलाराम सेन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur