सूरजगढ़-सूरजगढ़ पहुंचने पर युवक का स्वागत करते हुए सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कुलोठ खुर्द के होनहार युवक ने राष्ट्रीय ही नही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक गरीबी की वजह से सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करने वाले 16 वर्षीय अजीज खान पुत्र गुलाम मोहम्मद ने जैवलिन थ्रो में हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ में हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद नेशनल स्तर के मुकाबले में राजस्थान के अलवर में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही फिर इंटरनेशनल स्तर पर नेपाल में हुए जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 54.30 मीटर भाला फेंक प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के बाद सोमवार को अजीज खान के सूरजगढ़ पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ओला व लियाकत अली पठान ने होनहार युवक अजीज को सम्मानित किया।
Hindi News / General News / कुलोठ खुर्द के बेटे ने नेपाल में फहराया परचम
कुलोठ खुर्द के बेटे ने नेपाल में फहराया परचम



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।