Hindi News / General News / कुश्ती प्रतियोगिता में अनु ने जीता गोल्ड मेडल

कुश्ती प्रतियोगिता में अनु ने जीता गोल्ड मेडल

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय की छात्रा

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय की छात्रा अनु पुत्री अमर सिंह ने 62 किग्रा भार (वेट केटेगरी) कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीता। विदित रहे कि अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान ग्रामीण पी.जी. कॉलेज थोई, सीकर में हुआ। जिसमें अनु ने गोल्ड मेडल जीता व भिवानी में होने वाली अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विजेता को बधाई दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने महाविद्यालय की खेल-कूद प्रतियोगिताओं की विजेताओं की श्रृंखला में अनु के योगदान को प्रशंसनीय बताया। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी छात्रा को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक सरिता ने छात्रा की उपलब्धि को अन्य खिलाड़ी छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व छात्राए उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur