Hindi News / General News / लाडो को बैठाया घोड़ी पर

लाडो को बैठाया घोड़ी पर

रानोली में

रानोली(राजेश कुमावत) , कस्बे के रानोली में बुधवार को पिता रामोतार सिंगोदिया एंव माता मीरा देवी ने अपनी पुत्री पुजा सैनी की घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली और समाज को बेटियों का महत्व बताया बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ का संदेश दिया इस पर गांव के लोगों ने उनकी प्रशंसा की। पिता रामोतार सिंगोदिया ने बताया की बेटिया आज के ज़माने में बेटो से कम नहीं। हमें बेटे बेटियों में किसी प्रकार का भेद भाव नहीं करना चाहिए उन्हें समान अवसर प्रदान करने चाहिए जिससे की समाज में फैली हुई धारणाओं को बदला जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur